India vs Srilanka : आज यानी 30 सितम्बर से महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही हैं। जिसका पहला मैच भारत vs श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जाएगा। गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती हैं। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी। टॉस मैच के शुरुआत से आधा घंटा पहले होगा। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहा हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह मुकाबला कड़ा होगा।
यह महिला वर्ल्ड कप का 13 वाँ संस्करण है। इस वर्ल्ड कप को भारत जितना चाहेगी क्योंकि इसके मेजबान देश के रूप में भारतीय टीम का चांस बढ़ जाता हैं। मौजूदा फार्म को देखते हुए भारत की टीम अच्छी लय में नजर आ रही हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ हो जिससे भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी मानी जाएगी।
आत्म विश्वास से भरी है टीम इंडिया
India vs Srilanka : आज से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। भारत का आत्म विश्वास बढ़ा हुआ है। भारतीय टीम ने अपनी पिछली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई थी जिसमे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था भले सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भरत की उपकप्तान स्मृति मांधना ने सीरीज में 2 कमाल के शतक जड़ा था। वही भारत की टीम ने अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड को हराया है। इससे भारतीय टीम का आत्म विश्वास बढ़ा हुआ है।
India vs Srilanka : भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। वही बल्लेबाजी का सबसे ज्यादा दारोमदार भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मांधना के ऊपर होगी जो बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं। वही गेंदबाजी पर स्नेह राणा और क्रांति गौड़ विपक्षी टीम को परेशान कर सकती हैं। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा पर भी निगाहें रहेगी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं।
वही दूसरी ओर श्रीलंका की टीम की कप्तानी चमारी अटापट्टू कर रही हैं। जो टीम की सीनियर खिलाड़ियों में एक हैं। उनके ऊपर सबसे ज्यादा निगाहें होगी कि इस वर्ल्ड कप में वे कैसा प्रदर्शन कर पाती हैं वैसे तो बल्लेबाजी के साथ कमाल की गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी से टीम को खासा उम्मीदें हैं। वही गेंदबाजी में देवामी विहंगा के ऊपर हैं जो इस समय कमाल की फार्म में हैं।
India vs Srilanka की हेड टू हेड टक्कर
India vs Srilanka : भारत और श्रीलंका दोनों ही एशिया महाद्वीप की टीमें हैं। दोनों टीम मजबूत मानी जाती हैं। बात करे भारत और श्रीलंका के वनडे मैच के इतिहास में अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें भारत ने 31 मैच जीते हैं वही श्रीलंका की टीम ने 3 मैच जीता है। वही 1 मैच बेनतीजा रहा हैं। हेड टू हेड में भारत श्रीलंका से कही आगे नजर आ रही है लेकिन यह आईसीसी का वर्ल्ड कप है इसमें किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
कहा देखे लाइव मैच?
India vs Srilanka : भारत और श्रीलंका के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा वही लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
भारतीय टीम का स्क्वॉड –
- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
- स्मृति मांधना
- प्रतिका रावल
- हरलीन देओल
- जेमिमा रोड्रिग्स
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- दीप्ती शर्मा
- अमनजोत कौर
- स्नेह राणा
- क्रांति गौड़
- रेणुका सिंह
- राधा यादव
- अरुंधति रेड्डी
- यास्तिका भाटिया
- श्री चरानी
श्रीलंका टीम का स्क्वॉड –
- चमारी अटापट्टू (कप्तान)
- हासिनी परेरा
- हर्षिता समरविक्रमा
- विषमी गुणरत्ने
- कविशा दिलहारी
- अनुष्का संजीवनी
- नीलाक्षिका सिल्वा
- सुगंधिका कुमारी
- इनोका राणावीरा
- मल्की मदारा
- उदेशिका प्रबोधिनी
- पीयूमी वाताशला
- इमेशा दुलानी