India women vs South Africa women : आज मिलेगा महिला वनडे विश्व कप का नया चैंपियन , खत्म होगा सालों का इंतजार जाने कब और कहा खेला जाएगा मैच

India women vs South Africa women : आईसीसी विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए फाइनल तक का सफर उतार चढ़ाव भरा रहा हैं। दोनों ही टीम को लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। भारत को लीग चरण के मध्य में तो बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन बल्लेबाजों के सही समय में लय हासिल कर टीम को खिताबी दौड़ में बनाए रखा। दोनों ही टीम भारत और दक्षिण अफ्रीका ने इन्ही दोनों टीम को सेमीफाइनल में हराया।

India women vs South Africa women

India women vs South Africa women : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा महिला विश्व कप 2025 अब अपने अन्तिम पड़ाव पर पहुंच चुका हैं। इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। जिस दिन का पिछले 8 सालों से महिला क्रिकेट टीम को इंतजार था वह दिन अब आ गया हैं , जिस ट्रॉफी का भारतीय फैंस को 52 साल से इंतजार था वह समय अब नजरों के सामने हैं। जब आज रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के साथ फाइनल मैच खेलने उतरेगी। दोनों टीमें पहली बार खिताब अपने नाम करने उतरेगी। आठ साल पहले जो हाथ में आकर फिसल गया था उसे लपकने का भारतीय महिला टीम को एक और मौका मिला है वह वक्त आ गया आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 ट्राफी में भारत का नाम लिखवाने का।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

India women vs South Africa women : भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास की बात की जाए तो यह भारत के खिलाफ हैं। लेकिन भारत ने जिस तरह सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ India women vs Australia women में 339 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड चेज किया , उसने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उसकी टीम का उत्साह और मनोबल बढ़ा होगा। भारत के लिए सेमीफाइनल में जीत की नायिका रही जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रन के बदौलत टीम फाइनल में पहुंची हैं वैसे ही फाइनल में भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। जेमिमा रोड्रिग्स को भारत के बैटिंग लाइनअप में रीढ़ की हड्डी कहा जाता हैं। सही समय में कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स का फार्म में लौटती नजर आई हैं। यानी पहले से ही फार्म में चल रही स्मृति मंधाना के साथ और 2 खिलाड़ी बल्लेबाजी में विस्फोटक साबित हो सकती हैं। स्मृति मंधाना ने इस टूर्नामेंट में 389 रन के साथ दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वही दीप्ति शर्मा , रेणुका ठाकुर और श्री चारणी बॉलिंग में दक्षिण अफ्रीका के लिए आफत बन सकती हैं।

वही दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वह सेमीफाइनल में मजबूत इंग्लैंड को 125 रन से हरा कर फाइनल में पहुंची हैं। दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वूलवार्ट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 470 रन बना चुकी हैं। कप्तान लौरा वूलवार्ट का बल्ला यदि सेमीफाइनल की तरह चल गया तो भारत के लिए आफत ही लेकर आएगा। इनके अलावा ऑलराउंडर मैरिजान कैप से भी संभल कर रहना होगा उन्होंने भी सेमीफाइनल में बल्ले से तेजतर्रार 42 रन और गेंदबाजी में 20 रन देकर 5 विकेट लिए थे जो असाधारण प्रदर्शन था।

दोनों टीम को अपने पहले खिताब का इंतजार

India women vs South Africa women : महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में यह पहला मौका है जब खिताबी मुकाबला ऐसी दो टीम के बीच होगा जो कभी चैंपियन नहीं रही। भारत इसके पहले दो बार फाइनल खेल चुकी है वह मिताली राज के कप्तानी में 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब अपने नाम करने से चूक गई थी अब एक बार फिर विश्व कप 2025 में मौका बना है जो इस बार भारतीय टीम को मौका भुनाने का हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची हैं जिससे उनके पास भी मौका है इतिहास रचने का।

फैंस में उत्साह चरम पर

India women vs South Africa women : भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर हैं। फाइनल मैच के लिए सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं। आयोजन समिति ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारत की महिला टीम ने देशभर के 150 करोड़ लोगों को उम्मीद जगाई हैं। अब नजरे इस ऐतिहासिक जीत पर टिकी हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

India women vs South Africa women : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला 2 नवंबर रविवार को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल कितने बजे से होगा?

India women vs South Africa women : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान आधे घंटे पूर्व यानी 2:30 बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच कहा खेला जाएगा?

India women vs South Africa women : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम का स्क्वॉड

भारतीय टीम – स्मृति मंधाना , शैफाली वर्मा , हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , जेमिमा रोड्रिग्स , ऋचा घोष (विकेटकीपर) , दीप्ति शर्मा , अमनजोत कौर , राधा यादव , क्रांति गौड़ , रेणुका सिंह ठाकुर , श्री चारणी

दक्षिण अफ्रीका टीम – लौरा वूलवार्ट (कप्तान) , ताजमीन ब्रिट्स ,नादिन डी क्लार्क, मैरिजेन कप्प, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, तुमी सेखुखुने और नोंदुमिसो शांगसे।

Leave a Comment