India women vs South Africa women live: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज , जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारत

India women vs South Africa women live: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड 2025 में आज भारत का तीसरा मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। यह मैच विशाखापट्टनम के ACA VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके पहले भारतीय टीम लीग स्टेज के 2 मैच जीत चुकी है आज उसकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारतीय टीम 4 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर हैं।

जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी टीम इंडिया

India women vs South Africa women live: भारतीय टीम ने अपने शुरुआती 2 मैच जीत चुकी हैं। आज उसका लीग स्टेज का तीसरा मैच है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 59 रन से हराया था और दूसरा मुकाबले में भारत ने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। इस तरह 2 मैच में दोनों जीत के साथ 4 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। आज जब भारतीय टीम वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्डकप के 10 वें मैच में मैदान में उतरेगी तो तो उसकी नजर जीत की हैट्रिक पर होगी।

शानदार फॉर्म में चल रही हैं टीम इंडिया

India women vs South Africa women live: भारत की टीम इस वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हरमनप्रीत कौर की सेना ने लगातार दो मैच में जीतकर दिखा दिया है कि वह इस वर्ल्ड कप में नहीं रुकने वाली हैं। इस मुकाबले में भारत के टॉप ऑर्डर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बहुत ज्यादा उम्मीद है। पिछले दोनों मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिग्स को अपनी जिम्मेदारी निभाकर भारतीय टीम को जीत दिलानी होगी। टीम इंडिया की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को अपना प्रदर्शन बरकरार रखना होगा। भारतीय टीम की अनुभवी रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा से बहुत उम्मीदें हैं।

दक्षिण अफ्रीका को हल्के में नहीं लेना चाहेगी भारतीय टीम

India women vs South Africa women live: भारतीय महिला टीम जब वह तीसरे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक खेले 2 मैच में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 पॉइंट हैं। अफ्रीका टीम को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 10 विकेट से हार मिली थी लेकिन अगले मैच में वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर वापसी कर ली है।

ताजमीन ब्रिट्स ने पिछले मैच में शतक लगाई थी और सुना लु ने भी शानदार अर्धशतक लगाई थी। इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी में नॉनकुलुलेको मालबा और म कैप को शानदार गेंदबाजी करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर को शानदार शुरूआत करनी होगी। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें मजबूत मानी जाती हैं यदि आज दक्षिण अफ्रीका मैच जीतती है तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप फोर में जगह बना लेगी।

कहा देखे लाइव स्ट्रीमिंग

India women vs South Africa women live: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के मैच का प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। आप हिंदी और इंगलिश दोनों भाषाओं में स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर देख सकते है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: 1 स्मृति मंधाना, 2 प्रितिका रावल, 3 हरलीन देओल, 4 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), 5 जेमिमा रॉड्रिग्स, 6 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 7 दीप्ति शर्मा, 8 अमनजोत कौर, 9 स्नेह राणा, 10 श्री चरणी, 11 क्रांति गौड़।

साउथ अफ्रीका: 1 लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), 2 तज़मिन ब्रिट्स, 3 सुने लुस, 4 मारिज़ैन कप्प, 5 एनेके बॉश/एनेरी डर्कसन, 6 सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), 7 क्लो ट्रायॉन, 8 नादिन डी क्लर्क, 9 मसाबाता क्लास, 10 अयाबोंगा खाका, 11 नॉनकुलुलेको म्लाबा। 

Leave a Comment