Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान ने फाइनल में एशिया की नम्बर 2 टीम को कैसे हराया , जाने एक क्लिक में

Pakistan vs Afghanistan

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जिसमे पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान को 75 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने बल्ले से तो अहम पारी खेली साथ अपनी गेंदबाजी से भी कमाल कर 5 विकेट लिया।

Pakistan vs Afghanistan: एशिया कप के पूर्व यूएई में ट्राई सीरीज चल रही हैं। जिसका फाइनल मुकाबला पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के बीच रविवार को खेला गया जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 141/8 रन बनाए जिसके जवाब में अफगानिस्तान सिर्फ 66 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने यह फाइनल मुकाबला 75 रन जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस मैच के जीत के हीरो रहे मोहम्मद नवाज जिसने बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाया।

पाकिस्तान की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो पहले ओवर में उल्टा पड़ गया जब फजलक फारूकी ने साहिबजादा फरमान को बोल्ड कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सैम अय्यूब और फखर जमान ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। सातवें ओवर में नूर अहमद ने सैम अय्यूब को 17 रन के स्कोर पर चलता कर साझेदारी को तोड़ा और अफगानिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए राशिद खान ने फखर जमान को 27 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया।

इस तरह पाकिस्तान का स्कोर 51/3 हो गया। इसके बाद मोहम्मद हैरिस और हसन नवाज ज्यादा योगदान नही दे पाए। सातवें नम्बर पर बैटिंग करने आए मोहम्मद नवाज ने 25 रन और फहीम अशरफ ने 14 रन का योगदान देकर पाकिस्तान का स्कोर जैसे तैसे 141/8 रन पहुंचाया।

अफगानिस्तान की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया गया। टीम के बेहतरीन स्पिनर राशिद खान ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। फजलक फारूकी और नूर अहमद ने किफायती गेंदबाजी कर 2-2 विकेट लिए तथा अल्लाह गज़नफर को 1 विकेट मिला।

अफगानिस्तान की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप

Pakistan vs Afghanistan: अफगानिस्तान की टीम ने जैसे पाकिस्तान की टीम को स्पिन के जाल में फंसाया था वैसे ही अफगानिस्तान की टीम के साथ भी हुआ। 142 रन को चेज करने उतरी अफगानिस्तान की टीम बुरी तरह फ्लॉप रही पहले ही ओवर में शाहीन शाह ने रहमनुल्लाह गुरबाज को चलता कर अफगान टीम को जोरदार झटका देकर पाक टीम को पहली सफलता दिलाई। अफगानिस्तान की तरफ से जारी हुआ विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा रहा की 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़ा को भी नहीं पार कर सके। अफगानिस्तान की तरफ से सादिकुल्लाह अटल ने 13 रन और कप्तान राशिद खान ने 17 रन बनाए जो दहाई के आंकड़ा को पार कर सके।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। पाक टीम की तरफ से मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिया। साथ ही अबरार अहमद और सुफियान मुकीम ने भी किफायती गेंदबाजी कर टीम के लिए 2-2 विकेट लिए और टीम के प्रमुख गेंदबाज शाहीन शाह ने 1 महत्वपूर्ण विकेट निकाला।

Pakistan vs Afghanistan

मोहम्मद नवाज की हैट्रिक

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने इस मैच में कहर बरपाया। नवाज ने पारी के छठे ओवर की अन्तिम 2 गेंद पर विकेट हासिल की थी फिर आए आठवें ओवर में गेंदबाजी करने तो पहली गेंद पर विकेट निकालकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस तरह नवाज ने 4 ओवर में 1 मेडन सहित 19 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके पहले उन्होंने बल्लेबाजी से भी दम दिखाया था 21 गेंद पर 25 रन की पारी खेली थी।

मोहम्मद नवाज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों का अवॉर्ड मिला।

Leave a Comment