Pakistan vs Afghanistan : पाकिस्तान ने 39 रन हराया

Pakistan vs Afganistan एशिया कप से पहले t-20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में 39 रनों से हराया। इसमें 3 टीमें हिस्सा ले रही हैं पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई हैं। इसकी मेजबानी यूएई कर रहा हैं। इसका पहला मुकाबला 29 अगस्त को खेला गया जिसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान बीच यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

सलमान अली आगा का अर्धशतक और तेज गेंदबाज हारिश राउफ की घातक गेंदबाजी के बदौलत पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को ट्राई सीरीज के पहले मैच को जीत लिया। राशिद खान की तेजतर्रार पारी भी अफगानिस्तान को जीत नहीं दिला सकी।

Pakistan vs Afghanistan

पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

Pakistan vs Afghanistan – पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें साहिबजादा फरमान ने तेजतर्रार 10 गेंद पर 21 रन पर उमरजई ने चलता कर दिया सैम अय्यूब संघर्ष कर रहे थे वे 16 गेंदों पर 14 रन पर अफगानिस्तान के कप्तान ने चलता किया इसके बाद बल्लेबाजी करने आए फखर जमान ने 20 रन बनाए अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

सलमान अली आगा का अर्धशतक

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान 63 रन पर 3 विकेट पर संघर्ष कर रहा था तभी बल्लेबाजी करने आए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टीम को संभाला और 36 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आगा ने अपने t-20 करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। लास्ट में मोहम्मद नवाज ने 11 गेंद पर 21 रन और फहीम अशरफ ने 5 गेंद 14 रन की तेज पारियों के बदौलत पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 182 रन बनाए

अफगानिस्तान की गेंदबाजी

Pakistan vs Afghanistan: अफगानिस्तान की तरफ से फरीद अहमद ने 2 विकेट लिए और राशिद खान, मुजीब, नबी तथा उमरजई ने 1-1 विकेट लिया। अफगानिस्तान के स्पिनरों ने किफायती गेंदबाजी की।

अफगानिस्तान की घटिया बल्लेबाजी

Pakistan vs Afghanistan:पाकिस्तान के 183 रन के पहाड़ स्कोर का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को शुरुआती झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा जब वह 9 रन के निजी स्कोर पर शाहीन शाह अफरीदी की इन स्विंग यॉर्कर ने चलता किया।

गुरबाज ने पॉवर प्ले में तेज शुरुआत दी टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया वे अच्छी लय में लग रहे थे 27 गेंदों पर 37 रन तक पहुंचे ही थे कि अपने ही गलती पर मोहम्मद नवाज की गेंद पर स्वीप करने कि कोशिश पर चूक गए और गिल्लियां बिखर गई। इसके बाद अफगानिस्तान की पारी बिखरने लगी ड्रेविश रशूली ने 21 रन, करीम जन्नत और उमारजई तो खाता भी नहीं खोल सके इसके बाद बैटिंग करने आए मोहम्मद नबी भी कुछ खास कमाल नही कर सके सिर्फ 3 रन बना कर वापस पवेलियन लौट गए।

राशिद खान की तेजतर्रार पारी भी नहीं आई काम

Pakistan vs afganistan: अफगानिस्तान अच्छी स्थिति में स्कोर 11 ओवर में 90 रन के पार था फिर आया हारिश राउफ का स्पेल जिसमे अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी 97 रन पहुंचते- पहुंचते 7 विकेट हो गया।

अफगानिस्तान के कप्तान ने जरुर संघर्ष किया उन्होंने तेजतर्रार 16 गेंद पर 39 रन की पारी खेली जिसमें 1 चौका और 5 गगनचुंबी छक्के जड़ें। फिर भी यह पारी अफगानिस्तान को जीत नहीं दिला सकी।

पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी

Pakistan vs Afghanistan

Pakistan vs afganistan: इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। हारिश राउफ ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर 1 मेडन के साथ 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी इसके अलावा शाहीन शाह, मोहम्मद नवाज और सुफियान मुकीम ने भी 2-2 विकेट लिए।

पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी के बदौलत अफगानिस्तान 19.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 39 रन से हरा दिया और t-20 ट्राई सीरीज में शानदार आगाज किया। इसके साथ ही पाक टीम ने 2 अंक अर्जित किए। मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड सलमान अली आगा को मिला।

Leave a Comment