PKL : प्रो कबड्डी लीग के तीसरे सप्ताह का अन्तिम दिन हैं। जिसमें आज भी 2 मुकाबले खेले जाने हैं। आज के दिन का पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला यू मुंबा बनाम पुनेरी पलटन के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रो कबड्डी लीग का रोमांच बढ़ता जा रहा हैं। ये दोनों मुकाबले रोमांचक होगे क्योंकि चारों टीमें में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।
पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल वॉरियर्स

PKL : आज के दिन का पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें मजबूत टीम मानी जाती हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक खेले 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट लेकर सातवें पायदान में हैं। वही दूसरी ओर बंगाल वॉरियर्स ने अभी तक खेले 6 मैच में 2 जीत कर 4 पॉइंट हैं।
जयपुर पिंक पैंथर्स –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक में अभी तक जयपुर पिंक पैंथर्स ने अच्छा खेल दिखाया है। वह पिछले मुकाबले में यूपी योद्धा को काफी बड़े अन्तर से पिछला मुकाबला हरा के आ रही हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से रेडिंग में नितिन कुमार और अली समदी ने अभी तक अच्छा खेल प्रदर्शन कर दिखाया है। इस टीम में अलीरेजा मीरबघेरी , आर्यन कुमार और दीपांशु खत्री ने भी डिफेंस में अच्छा खेला है। ये टीम दोनों रेडिंग और डिफेंस में संतुलित टीम है।
- नितिन रावल (कप्तान)
- नितिन कुमार
- अलीरेजा मीरबघेरी
- अली समादी
- दीपांशु खत्री
- आर्यन कुमार
- आशीष संबल
- साहिल सेतपाल
बंगाल वॉरियर्स –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स का प्रदर्शन निराशा के अनुरूप रहा हैं। पिछले मुकाबले को जरूर जीत कर आ रही हैं। वह अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी। बंगाल वॉरियर्स की टीम में रेडिंग में धाकड़ देवांक दलाल ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। मनप्रीत को भी देवांक का साथ देना होगा तभी टीम मैच जीत सकती हैं। अभी तक खेले गए प्रो कबड्डी लीग में धाकड़ देवांक रेड पॉइंट में सबसे ज्यादा हैं। पिछले मैच में डिफेंस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। डिफेंस में आशीष मलिक, मयूर कदम और प्रतीक ने बहुत अच्छा किया है।
- देवांक दलाल (कप्तान)
- मनप्रीत
- प्रतीक
- नितेश कुमार
- आशीष मलिक
- मयूर कदम
- उमीद मोहम्मदशाह
दुसरा मुकाबला यू मुंबा vs पुनेरी पलटन

PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला यू मुंबा बनाम पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन ने अभी तक खेले गए 7 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर दूसरे पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर यू मुंबा ने अभी तक खेले गए 6 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर तीसरे पायदान पर हैं। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि टॉप 3 की 2 टीमों के बीच खेला जाना है।
यू मुंबा –
PKL: प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा ने सुनील कुमार की कप्तानी में बेहतरीन खेल दिखाया है। यू मुंबा की तरफ से अमीरमोहम्माद जफरदानेश और अनिल मोहन सिंह ने रेडिंग में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वही डिफेंस में विजय कुमार और परवेश भैंसवाल ने बेहतरीन खेल दिखाया है।
- सुनील कुमार (कप्तान)
- अमीरमोहम्माद जफरदानेश
- रिंकू शर्मा
- परवेश भैंसवाल
- अनिल मोहन सिंह
- संदीप कुमार
- विजय कुमार
पुनेरी पलटन –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। असलम इनामदार के कप्तानी में एकदम संतुलित टीम नजर आई हैं। टीम रेडिंग में कप्तान असलम इनामदार सहित पंकज मोहिते और आकाश शिंदे ने अच्छा खेला है। टीम डिफेंस में तो कहर ढा रही हैं विशाल भरद्वाज और गौरव खत्री किसी भी टीम को धराशाई कर सकते हैं।
- असलम इनामदार (कप्तान)
- पंकज मोहिते
- आशीष शिंदे
- विशाल भरद्वाज
- गौरव खत्री
- गुरदीप
- अभिनेष नादराजन