PKL में आज खेले जाएंगे 2 मुकाबले, पहले मुकाबले में पटना पैरेंट्स हरियाणा स्टीलर्स और दूसरे मुकाबले में यू मुंबा यूपी योद्धा आमने सामने

Pro kabaddi league (PKL) में आज यानी 13 अक्टूबर को दो मुकाबले खेले जाने हैं। आज के दिन का पहला मुकाबला पटना पैरेंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाना हैं वही आज के दिन का दूसरा मुकाबला यू मुंबा बनाम यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद हैं। यूपी योद्धा के लिए अब करो या मरो की स्थिति है।

पहला मुकाबला पटना पैरेंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स

PKL में आज के दिन का पहला मुकाबला पटना पैरेंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच रात 8 बजे से त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद हैं क्योंकि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रही हैं। जिससे दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत इस मुकाबले में लगाना चाहेगी।

पटना पैरेंट्स ने अभी तक खेले 11 मैच में 3 जीत दर्ज कर 6 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं वही दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक खेले 13 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं।

पिछला मुकाबला हार कर आ रही हैं पटना पैरेंट्स

PKL में पटना पैरेंट्स का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा हैं। पटना अपना पिछला मुकाबला भी हार गई थी वे चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर फैंस को कुछ खुशी दी जाए। पटना पैरेंट्स की तरफ से स्टार रेडर अयान लोहचाब ने ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। पिछले मुकाबले में अंकित कुमार राणा ने बेहतरीन रेड पॉइंट निकाले थे। टीम के डिफेंस को भी कमाल का प्रदर्शन करना होगा तभी टीम मैच जीत सकती हैं।

  1. अंकित जागलान (कप्तान)
  2. अयान लोहचाब
  3. अंकित कुमार राणा
  4. सुधाकर
  5. दीपक राठी
  6. बालाजी
  7. संकेत सावंत

इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी हरियाणा स्टीलर्स

PKL में हरियाणा स्टीलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं परन्तु अपने पिछले 5 मुकाबले हार कर आ रही हैं। हरियाणा स्टीलर्स चाहेगी की इस मुकाबले को जीतकर वापस अपनी लय बनाना चाहेगी। हरियाणा स्टीलर्स को अपने प्रमुख रेडर नवीन कुमार की कमी खल रही हैं। टीम की कप्तानी जयदीप दहिया कर रहे हैं। टीम के रेडर विनय और शिवम पटारे को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम को डिफेंस में भी कप्तान जयदीप दहिया और राहुल सेतपाल को जिम्मेदारी से खेलना होगा।

  1. जयदीप दहिया (कप्तान)
  2. शिवम पटारे
  3. विनय
  4. राहुल सेतपाल
  5. नीरज कुमार
  6. आशीष
  7. राहुल कालीरावना

रोमांचक मुकाबला होगा यू मुंबा vs यूपी योद्धा

PKL में आज के दिन का दूसरा मुकाबला यू मुंबा बनाम यूपी योद्धा के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद हैं। यू मुंबा ने अभी तक खेले 13 मैच में 7 जीत दर्ज कर 14 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर यूपी योद्धा ने अभी तक खेले 13 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 10 वें स्थान पर हैं।

पिछला मुकाबला बड़े अन्तर से जीत कर आ रही हैं यू मुंबा

PKL में यू मुंबा ने अभी तक सुनील कुमार की अगुआई में कमाल का प्रदर्शन किया हैं। टीम के प्रमुख रेडर अजीत चावन और संदीप कुमार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। परवेश भैंसवाल और कप्तान सुनील कुमार की जोड़ी भी विपक्षी टीम को धराशाई कर रही हैं। यू मुंबा चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की राह को आसान किया जा सके।

  1. सुनील कुमार (कप्तान)
  2. संदीप कुमार
  3. अजीत चावन
  4. परवेश भैंसवाल
  5. अमीर मोहम्मद जफरदानेश
  6. विजय कुमार
  7. रिंकू शर्मा

पिछले मुकाबले हार कर आ रही हैं यूपी योद्धा

PKL में यूपी योद्धा ने इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। सीजन के शुरुआत में टीम संतुलित लग रही थी। टीम की कप्तानी सुमित सागवान कर रहे हैं। टीम के प्रमुख रेडर गगन गौड़ा , भवानी राजपूत और गुमान सिंह हैं। टीम डिफेंस में भी कप्तान सुमित सागवान, आशु सिंह और हितेश ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं।

  1. सुमित सागवान (कप्तान)
  2. गगन गौड़ा
  3. भवानी राजपूत
  4. गुमान सिंह
  5. हितेश
  6. आशु सिंह
  7. महेंदर सिंह

Leave a Comment