pkl live : प्रो कबड्डी लीग का आज तीसरा दिन हैं जिसमें आज 2 मुकाबले खेले जायेगे, पहला मुकाबला तमिल थलाइवास vs यू मुंबा के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों मुकाबले बहुत ही काटे की टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि चारों टीमें बहुत ही मजबूत हैं।
फर्स्ट मुकाबला: तमिल थलाइवास vs यू मुंबा

pkl live: आज के दिन का पहला मुकाबला तमिल थलाइवास vs यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीत कर आ रही हैं तमिल थलाइवास ने तेलुगु टाइटंस को पटखनी दी तथा यू मुंबा ने गुजरात जॉइंट्स को ट्राई ब्रेकर में हराया।
तमिल थलाइवास की कप्तानी का जिम्मा पवन सेहरावत के कंधों में है और यू मुंबा की कप्तानी का जिम्मा सुनील कुमार के कंधों में हैं सुनील कुमार की कप्तानी का इतिहास रहा हैं उनका रिकॉर्ड बताता हैं कि वे कितने सफल कप्तान हैं।
आज pkl live में तमिल थलाइवास के रेडर और यू मुंबा के डिफेंडर के बीच मुकाबला होगा क्योंकि तमिल थलाइवास के पास पवन सेहरावत, अर्जुन देशवाल और नरेंदर कंडोला जैसे सुपरस्टार रेडर हैं वहीं रिंकू और परवेश भैंसवाल जैसे राष्ट्रीय डिफेंडर हैं।
पिछले मैच में चला था अर्जुन और पवन का जादू
pkl live: पिछला मैच जब तेलुगु टाइटंस के खिलाफ खेला गया था तब अर्जुन और पवन ने अपने शानदार रेडिंग का नजारा पेश किया था दोनों खिलाड़ियों ने अपने दम पर तेलुगु टाइटंस से जीत छीन ली थी। हालांकि पहले हाफ में पवन सेहरावत को तेलुगु की डिफेंडर ने शांत रखा था लेकिन अर्जुन देशवाल लगातार पॉइंट ला रहे थे और जब टीम को जरूरत पड़ी तो पवन सेहरावत ने सुपर रेड कर मैच को पूरी तरह अपनी तरफ मोड़ दिया। अर्जुन देशवाल ने 7 रेड में 12 पॉइंट और पवन सेहरावत ने 7 रेड में 9 पॉइंट लिया था।
आज के pkl live में तमिल थलाइवास का स्क्वॉड
पवन सेहरावत ( कप्तान), अर्जुन देशवाल, हिमांशु, सुरेश जाधव, आशीष , रौनक, नीतेश कुमार,
आज के pkl live में यू मुंबा का स्क्वॉड
सुनील कुमार (कप्तान), रोहित, अजीत चावन, लोकेश घोसलिया, अनिल मोहन सिंह, परवेज भैंसवाल , संदीप कुमार
आज pkl live का दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स

pkl live: आज के दिन का दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। ये दोनों टीमें चाहेगी की प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत जीत कर हो।
बंगाल वॉरियर्स की जिम्मेदारी देवांक दलाल के ऊपर है। देवांक दलाल pkl-11 के टॉप रेडर थे आज के pkl live मैच में उनसे बहुत बड़ी उम्मीद होगी। वही हरियाणा स्टीलर्स की जिम्मेदारी जयदीप दहिया के ऊपर है जो शानदार डिफेंडर हैं।
आज के pkl live मैच में जो खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें रहेगी वे नवीन कुमार है। नवीन कुमार बहुत शानदार रेडर है जो पिछले सीजन में दबंग दिल्ली से खेलते थे। आज देखना दिलचस्प होगा कि वे हरियाणा स्टीलर्स को जीत के साथ आगाज करा पाएंगे।
दोनों टीमों के पास शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। एक तरफ देवांक दलाल और नीतेश कुमार होंगे वहीं दूसरी ओर नवीन एक्सप्रेस और जयदीप दहिया की जोड़ी होगी। दोनों टीमों के पास युवा बिग्रेड हैं जिनका उत्साह चरम पर हैं, यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें चाहेगी कि वह जीतकर प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत करे।
बंगाल वॉरियर्स का स्क्वॉड
देवांक दलाल (कप्तान), विश्वास एस, नीतेश कुमार, मंजीत, मयूर जगन्नाथ कदम, शिवांश ठाकुर, मूलचंद्र सिंह
हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वॉड
जयदीप दहिया(कप्तान), नवीन कुमार, विनय, राहुल, विनय पटारे , साहिल नरवाल , हरदीप