PKL live score: आज खेले जाएंगे 2 मुकाबले , देखे एक क्लिक में

PKL live score में आज के दिन दो मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमे पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम बंगलुरु बुल्स के बीच और दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास बनाम यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। इस ब्लॉग में हम चर्चा करेंगे दोनों मैच पर और स्क्वॉड के बारे में।

PKL live score : प्रो कबड्डी लीग (PKL) का तीसरा सप्ताह चल रहा हैं। सभी टीमें लगभग आधे – आधे मैच खेल चुकी हैं। जैसे – जैसे PKL का समय बीतता जा रहा है प्रो कबड्डी लीग का रोमांच बढ़ता जा रहा हैं। आज के दिन भी 2 मुकाबले खेले जाने हैं। जिसका पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs बंगलुरु बुल्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास vs यूपी योद्धा के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेले जाएंगे।

पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs बंगलुरु बुल्स

PKL live score

PKL live score : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम बंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाना है। ये दोनों टीमें लंबे ब्रेक के बाद मैदान में उतर रही हैं। गुजरात जॉइंट्स ने खेले 6 मैच में केवल 1 जीत के साथ 2 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर बंगलुरु बुल्स ने खेले 8 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं। ये दोनों टीमें अपने लय को प्राप्त करने की कोशिश कर रही हैं।

गुजरात जॉइंट्स –

PKL live score : प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जॉइंट्स ने अभी तक बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया है। आज जब वह मैदान में उतरेगी तो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। टीम के प्रमुख रेडर राकेश को छोड़कर कोई भी रेडर पॉइंट लाने में नाकाम दिख रहा हैं। वही टीम के कप्तान मोहम्मद रजा शादलु भी इस साल लय में नहीं दिख रहे हैं उनका प्रदर्शन टीम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा हैं।

  1. मोहम्मद रजा शादलु (कप्तान)
  2. राकेश
  3. नितिन पनवार
  4. लक्की शर्मा
  5. शुभम कुमार
  6. हिमांशु
  7. श्रीधर आनंद कदम

बंगलुरु बुल्स –

PKL live score : बंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन प्रो कबड्डी लीग में प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा हैं। बंगलुरु बुल्स के प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजाईन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक वह टीम के टॉप रेडर बने हुए हैं। टीम के कप्तान योगेश दहिया हैं जो टीम के प्रमुख डिफेंडर भी हैं। टीम को यदि आगे बढ़ना है तो सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल खेलना होगा।

  1. योगेश दहिया
  2. अलीरेजा मीरजाईन
  3. दीपक शंकर
  4. संजय दुल
  5. गनेश बी
  6. अहमद रेजा
  7. सत्यपा मट्टी

दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास vs यूपी योद्धा

PKL live score

PKL live score: प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास बनाम यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन अभी तक बहुत खास नहीं रहा हैं। तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 7 मैच में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें नम्बर पर हैं। वही दूसरी ओर यूपी योद्धा अभी तक खेले 6 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट के साथ दसवें स्थान पर हैं।

तमिल थलाइवास –

PKL live score : तमिल थलाइवास ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने प्रमुख रेडर कप्तान पवन सेहरावत को घर भेज दिया है। अब टीम की कप्तानी अर्जुन देशवाल कर रहे हैं। टीम के प्रमुख डिफेंडर योगेश यादव, हिमांशु और नितेश कुमार हैं।

  1. अर्जुन देशवाल (कप्तान)
  2. हिमांशु
  3. नितेश कुमार
  4. योगेश यादव
  5. रोनक
  6. मोइन सफादी
  7. अरुल नंदा

यूपी योद्धा –

PKL live score : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक यदि सबसे खराब रेडिंग रही हैं तो वह टीम है यूपी योद्धा। टीम को यदि आगे बढ़ना है तो रेडर को अच्छा खेलना होगा। टीम में प्रमुख रेडर गगन गौड़ा , भवानी राजपूत और गुमान सिंह हैं। टीम की कप्तानी सुमित सागवान कर रहे हैं जो टीम के प्रमुख डिफेंडर हैं।

  1. सुमित सागवान (कप्तान)
  2. भवानी राजपूत
  3. गगन गौड़ा
  4. गुमान सिंह
  5. आशु सिंह
  6. हितेश
  7. साहुल कुमार

Leave a Comment