pkl today match : आज फिर होगी चार टीमों के बीच जंग

pkl today match: प्रो कबड्डी लीग (PKL) का आज दूसरे सप्ताह का अंतिम दिन हैं जिसमें आज भी चार टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला यू मुंबा बनाम पटना पैरेंट्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम गुजरात जॉइंट्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये चारों टीमें मजबूत हैं इसलिए आज के मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद हैं।

पहला मुकाबला यू मुंबा vs पटना पैरेंट्स

pkl today match

pkl today match: प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला यू मुंबा बनाम पटना पैरेंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम मजबूत है क्योंकि दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। यू मुंबा अभी तक 5 मुकाबले खेलकर 3 जीत के साथ 6 पॉइंट हैं और वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वही दूसरी ओर पटना पैरेंट्स है जो अभी तक खेले गए 4 मैच में केवल एक ही मैच जीत सकी है।

यू मुंबा –

pkl today match : प्रो कबड्डी लीग में मजबूत टीम में से एक यू मुंबा हैं। यू मुंबा अभी पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान में हैं। जो एक मजबूत स्थिति में हैं। यू मुंबा टीम की कप्तानी सुनील कुमार के ऊपर हैं जो टीम के प्रमुख डिफेंडर हैं। यू मुंबा अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रही है जो इस मुकाबले को जीतकर लय पकड़ना चाहेगी। इस टीम को रेडिंग में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि इस टीम का डिफेंस तो बहुत सही खेल रहा हैं।

सुनील कुमार के सहयोगी डिफेंडर रिंकू शर्मा और परवेश भैंसवाल हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में रेडर की जिम्मेदारी अजीत चावन और अमिरमोहम्मद जफरदानेश के ऊपर हैं।

यू मुंबा का स्क्वॉड –

  1. सुनील कुमार
  2. अजीत चावन
  3. अमिरमोहम्मद जफरदानेश
  4. परवेश भैंसवाल
  5. रिंकू शर्मा
  6. शतीश कनन सूर्यन
  7. लोकेश घोसलिया

पटना पैरेंट्स –

pkl today match : प्रो कबड्डी लीग के इतिहास की सफल टीम में से एक पटना पैरेंट्स है जो 2 pkl खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आज जब वह मैच खेलने उतरेगी तो उसे जीतकर अपना पॉइंट्स टेबल में सुधार करना चाहेगी। पटना पैरेंट्स के पास रेडर में बेहतरीन अयान लोहचाब है जो इस सीजन में पटना पैरेंट्स के लिए टॉप रेडर हैं। इनके सहयोगी रेडर मिलन महक सिंह दहिया हैं। टीम में डिफेंडर अंकित जागलान , दीपक राठी और नवदीप हैं। इनकी तिगड़ी किसी भी टीम के रेडर को रोक सकती हैं और मैच अपने पक्ष में डाल सकती हैं।

पटना पैरेंट्स का स्क्वॉड –

  1. अंकित जागलान (कप्तान)
  2. अयान लोहचाब
  3. दीपक राठी
  4. नवदीप
  5. मिलन महक सिंह दहिया
  6. आशीष
  7. मनिंदर सिंह

दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली vs गुजरात जॉइंट्स

pkl today match

pkl today match : आज के दिन का दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम गुजरात जॉइंट्स के बीच खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग के 12 वें सीजन में दबंग दिल्ली अभी तक अजेय है जो 4 मैच में 8 पॉइंट के साथ दूसरे पायदान में हैं। वही दूसरी ओर गुजरात जॉइंट्स 4 मैच में केवल 1 ही मुकाबला जीत पाई है जिससे उसके 2 पॉइंट हैं।

दबंग दिल्ली –

pkl today match : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली इस मुकाबले को भी जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। दबंग दिल्ली के पास लीजेंड आशु मलिक के रूप मे बेहतरीन रेडर हैं जो अभी तक 62 पॉइंट लिए हैं। टीम के पास सौरभ नांदल , फजल अत्राचली और सुरजीत सिंह जैसे बेहतरीन डिफेंडर हैं।

दबंग दिल्ली का स्क्वॉड –

  1. आशु मलिक (कप्तान)
  2. नीरज नरवाल
  3. अजिंक्य पवार
  4. सौरभ नांदल
  5. फजल अत्राचली
  6. सुरजीत सिंह
  7. अनुराग कुमार

गुजरात जॉइंट्स –

pkl today match : गुजरात जॉइंट्स इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। वे चाहेगी की जीतकर लय कायम करे । टीम की कमान मोहम्मद रजा शादलु संभाल रहे हैं। वही रेडर की भूमि में राकेश है जो बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं।

गुजरात जॉइंट्स का स्क्वॉड –

  1. मोहम्मद रजा शादलु
  2. राकेश
  3. हिमांशु
  4. शुभम कुमार
  5. नितिन पनवार
  6. हिमांशु
  7. हरीश कामची

Leave a Comment