Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग के रिवेंज वीक में आज यानी 2 अक्टूबर को 2 रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमें पहला मुकाबला पुनेरी पलटन और बंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे। दोनों मुकाबलों में रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।
पहला मुकाबला पुनेरी पलटन vs बंगलुरु बुल्स
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग (PKL) के रिवेंज वीक में आज के दिन का पहला मुकाबला पुनेरी पलटन बनाम बंगलुरु बुल्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। जब दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले में आमने सामने हुई थी तो मुकाबला 32 -32 से बराबर हुआ था फिर टाई ब्रेकर में पुनेरी पलटन ने बंगलुरु बुल्स पर जोरदार जीत दर्ज की थी। बंगलुरु बुल्स अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
पुनेरी पलटन ने अभी तक खेले 10 मैच में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। वही दूसरी ओर बंगलुरु बुल्स ने अभी तक खेले 10 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं।
पुनेरी पलटन –
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन ने अभी तक मजबूत स्थिति में हैं। उसके खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम की कप्तानी असलम इनामदार हैं। जो टीम को शानदार तरीके से लीड कर रहे हैं। टीम के रेडर आदित्य शिंदे और पंकज मोहिते कमाल का प्रदर्शन किया हैं। विशाल भरद्वाज और गौरव खत्री ने डिफेंस में अच्छा खेला है।
- असलम इनामदार (कप्तान)
- पंकज मोहिते
- आदित्य शिंदे
- विशाल भरद्वाज
- गौरव खत्री
- अभिनेश नदराजन
- गुरदीप
बंगलुरु बुल्स –
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में बंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन मिला जुला रहा हैं। टीम में रेडर की भूमिका अलीरेजा मीरजाईन और आकाश शिंदे के ऊपर हैं। वही डिफेंस में दीपक शंकर और कप्तान योगेश दहिया हैं।
- योगेश दहिया (कप्तान)
- अलीरेजा मीरजाईन
- आकाश शिंदे
- दीपक शंकर
- संजय दुल
- आशीष मलिक
- महिपाल
दूसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs यू मुंबा
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम यू मुंबा के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होगा क्योंकि जब दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले में भिड़ी थी तो वह मुकाबला टाई हुआ था फिर टाई ब्रेकर में यू मुंबा को जीत मिली थी उस हार का बदला आज गुजरात जॉइंट्स लेना चाहेगी।
गुजरात जॉइंट्स ने अभी तक खेले 9 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 11 वें स्थान पर हैं। वही दूसरी ओर यू मुंबा ने अभी तक खेले 10 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में छठवें नम्बर पर हैं।
गुजरात जॉइंट्स –
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जॉइंट्स ने अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर सकी जरुर वह पिछला मुकाबला जीत कर आ रही हैं। टीम की कप्तानी अब राकेश कर रहे हैं। प्रमुख डिफेंडर के रूप में मोहम्मद रजा शादलु और अंकित दहिया हैं।
- राकेश (कप्तान)
- मोहम्मद रजा शादलु
- अंकित दहिया
- हरीश
- नितिन पनवार
- लकी शर्मा
- विश्वनाथ वी
यू मुंबा –
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया हैं। यू मुंबा अपना पिछला मुकाबला तमिल थलाइवास को उसके होम ग्राउंड में हराया है जिससे मनोबल बढ़ा हैं। टीम की कप्तानी दिग्गज डिफेंडर सुनील कुमार कर रहे हैं। टीम में रेडर संदीप कुमार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में डिफेंडर कप्तान सुनील कुमार और परवेज भैंसवाल हैं।
- सुनील कुमार (कप्तान)
- संदीप कुमार
- विशाल भरद्वाज
- लोकेश
- अमीर मोहम्मद जफरदानेश
- रिंकू शर्मा
- अजीत चावन
मोहम्मद रजा शादलु और सुनील कुमार होगे आमने सामने
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में आज के दूसरे मुकाबले में मोहम्मद रजा शादलु और सुनील कुमार आमने सामने होगे। जब गुजरात जॉइंट्स और यू मुंबा का पिछला मुकाबला हुआ था तो उस मुकाबले के टाई ब्रेकर में मोहम्मद रजा शादलु और सुनील कुमार की कंट्रोवर्सी किसी से छिपी नहीं हैं। इस मुकाबले में भी सभी दर्शकों की नजरें उन्हीं पर होगी।