Pro kabaddi league में आज के दिन एलिमिनेटर 3 का मुकाबला खेला जाना हैं जिसमें तेलुगु टाइटंस और पटना पैरेंट्स आमने सामने होगी। इस ब्लॉग में हम आगे दोनों टीम की मजबूती, मैच का समय टीम स्क्वॉड के बारे में बात करेंगे।
समय , मैदान और तारीख
Pro kabaddi league में आज के दिन यानी 28 अक्टूबर को एलिमिनेटर 3 में तेलुगु टाइटंस बनाम पटना पैरेंट्स का मुकाबला खेला जाना हैं। यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में खेला जाएगा।
एलिमिनेटर 3 में तेलुगु टाइटंस vs पटना पैरेंट्स
Pro kabaddi league में आज के दिन तेलुगु टाइटंस और पटना पैरेंट्स आमने सामने हैं। यह मुकाबला रोमांचक खेला जाएगा क्योंकि दोनों टीम जबरजस्त फार्म में नजर आ रही हैं। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह टीम क्वालीफायर 2 के लिए आगे जाएगी जो टीम इस मुकाबले को हारेगी वह टीम प्रो कबड्डी लीग से बाहर हो जाएगी। आपको को बताते चले कि दोनों टीमें 2 कदम PKL 12 के खिताब से दूर हैं।
तेलुगु टाइटंस –
Pro kabaddi league में तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन अभी तक किया। तेलुगु टाइटंस की कप्तानी विजय मलिक कर रहे हैं। टीम के रेडर कप्तान विजय कुमार और भरत हुड्डा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया हैं इस जोड़ी ने सबको हैरानी में डाल रखा है। टीम की मजबूती भी रेडिंग में ज्यादा दिखती हैं। वही टीम के डिफेंडर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया हैं जिसमे शुभम शिंदे , सागर रावल और अजीत पवार हैं।
टीम का स्क्वॉड –
- विजय मलिक (कप्तान)
- भरत हुड्डा
- शुभम शिंदे
- सागर रावल
- अजीत पवार
- चेतन साहू
- अमान
पटना पैरेंट्स –
Pro kabaddi league में अभी तक जो टीम सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित किया हैं वह टीम पटना पैरेंट्स हैं। पटना पैरेंट्स ने प्लेऑफ के 3 मुकाबले लगातार जीत कर आ रही हैं और लीग को भी जोड़े तो लगातार 8 मुकाबले जीत चुकी हैं। तेलुगु टाइटंस को भी सतर्क रहना चाहिए। पटना पैरेंट्स की कप्तानी अंकित जागलान कर रहे हैं। टीम की सबसे ज्यादा मजबूती युवा रेडर अयान लोहचाब हैं जो इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। टीम का डिफेंस भी कुछ मुकाबलों से चलने लगा है जिससे टीम और अधिक खतरनाक फार्म में हैं।
टीम का स्क्वॉड –
- अंकित जागलान (कप्तान)
- अयान लोहचाब
- अंकित कुमार राणा
- नवदीप
- मिलन महक सिंह दहिया
- दीपक राठी
- बाला जी