Pro kabaddi league में आज के क्वालीफायर 1 से फाइनल के लिए मिलेगी एक टीम, देखे एक क्लिक में

Pro kabaddi league लगभग समाप्ति की ओर है। अब सिर्फ 3 मैच के बाद PKL 12 का नया चैंपियन मिल जाएगा। प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं। जिसका पहला मुकाबला एलिमिनेटर 3 में पटना पैरेंट्स बनाम बंगलुरु बुल्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा आज ही के दिन दूसरा मुकाबला क्वालीफायर 1 खेला जाएगा जो पुनेरी पलटन बनाम दबंग दिल्ली के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में खेले जाएंगे। आगे इस ब्लॉग में हम चारों टीम और उनकी मजबूती और प्लेइंग 7 की बात करेंगे।

एलिमिनेटर 3 में पटना पैरेंट्स vs बंगलुरु बुल्स

Pro kabaddi league में आज के दिन का पहला मुकाबला एलिमिनेटर 3 में पटना पैरेंट्स बनाम बंगलुरु बुल्स आमने सामने होगी जोकि यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा क्योंकि जो टीम इस मुकाबले को हारेगी वह टीम सीधा बाहर का रास्ता देखेगी और जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह टीम क्वालीफायर 2 के लिए प्रवेश करेगी। इन दोनों टीम को फाइनल में पहुंचने

पटना पैरेंट्स –

Pro kabaddi league में पटना पैरेंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं थी लेकिन बाद में टीम ने जोरदार कमबैक किया और लगातार 5 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह बना ली और बाद में 2 मुकाबले जीतकर आज एलिमिनेटर 3 खेलने उतरेगी। टीम में सबसे बड़ी मजबूती रेडर अयान लोहचाब का शानदार फॉर्म हैं ये किसी भी टीम को अपने रेडिंग के बलबूते हरा देते हैं। कुछ मुकाबलों से टीम का डिफेंस भी गरज रहा हैं जिससे इस टीम की फार्म का पता चलता है।

  1. अंकित जागलान
  2. अयान लोहचाब
  3. नवदीप
  4. दीपक राठी
  5. मिलन महक सिंह दहिया
  6. अंकित कुमार राणा
  7. बाला जी

बंगलुरु बुल्स –

Pro kabaddi league में बंगलुरु बुल्स ने शानदार प्रदर्शन किया हैं लेकिन अपना पिछला मुकाबला एलिमिनेटर में उसे तेलुगु टाइटंस से हार झेलनी पड़ी थी। पिछले मुकाबले में कप्तान योगेश दहिया का न खेलना टीम के लिए भारी पड़ गया था टीम मुकाबला हार गई थी। देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में वे फिट हैं कि नही यदि आज का मुकाबला भी नहीं खेलते तो टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। टीम की मजबूती रेडिंग में अलीरेजा मीरजाईन , आकाश शिंदे और आशीष मलिक के ऊपर पूरा दारोमदार हैं। डिफेंस में दीपक शंकर और कप्तान योगेश दहिया ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं।

  1. योगेश दहिया (कप्तान)
  2. अलीरेजा मीरजाईन
  3. आकाश शिंदे
  4. आशीष मलिक
  5. दीपक शंकर
  6. संजय दुल
  7. पंकज

क्वालीफायर 1 में पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली

Pro kabaddi league में आज का दूसरा मुकाबला क्वालीफायर 1 में PKL 12 की टॉप 2 टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना हैं। यह मुकाबला रात 9 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी और हारने वाली टीम को एक मौका मिलेगा जिसका मुकाबला आज खेले जाने वाले एलिमिनेटर 3 की जीतने वाली टीम से होगा।

पुनेरी पलटन –

Pro kabaddi league में इस सीजन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली यदि कोई टीम है तो वह पुनेरी पलटन हैं। सीजन 12 की सबसे संतुलित टीम भी है। टीम की मजबूती रेडिंग और डिफेंस दोनों ही हैं। रेडिंग में असलम इनामदार कप्तान, पंकज मोहिते और सचिन तवंर हैं और डिफेंस में विशाल भरद्वाज, गौरव खत्री और वैभव रानाडे हैं जो किसी भी टीम को अपने डिफेंस के दम पर धराशाई कर सकते हैं।

  1. असलम इनामदार (कप्तान)
  2. पंकज मोहिते
  3. सचिन तवंर
  4. विशाल भरद्वाज
  5. गौरव खत्री
  6. वैभव रानाडे
  7. आदित्य शिंदे

दबंग दिल्ली –

Pro kabaddi league में सबसे बेहतर टीम में से एक टीम दबंग दिल्ली हैं। पिछले कुछ मुकाबलों में टीम के कप्तान आशु मलिक नहीं खेले हैं जिससे टीम का प्रदर्शन गिरा है लेकिन आज के मुकाबले में वापसी की संभावना है जिससे टीम को रेडिंग में मजबूती मिलेगी। इस टीम का डिफेंस बहुत अधिक मजबूत है जिसमें फजल अत्राचली , सुरजीत सिंह और सौरभ नांदल जैसे सुपरस्टार डिफेंडर हैं। जो किसी भी बड़ी से बड़ी टीम के रेडर को रोकने की क्षमता रखते हैं।

  1. आशु मलिक (कप्तान)
  2. नीरज नरवाल
  3. फजल अत्राचली
  4. सुरजीत सिंह
  5. सौरभ नांदल
  6. संदीप देशवाल
  7. अक्षित धुल

Leave a Comment