Pro kabaddi league में आज खेला जाएगा क्वालीफायर 2 का मुकाबला , कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में?

Pro kabaddi league का लगभग समापन का सप्ताह चल रहा हैं। जिसमें आज के दिन क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाना हैं यह मुकाबला पुनेरी पलटन बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में खेला जाएगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सीधा फाइनल खेलने के लिए प्रवेश करेंगी।

क्वालीफायर 2 पुनेरी पलटन vs तेलुगु टाइटंस

Pro kabaddi league में आज के दिन क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाना हैं यह मुकाबला पुनेरी पलटन बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच रात 8 बजे से शुरू होगा। दोनों टीम मजबूत है इसलिए यह मुकाबला बहुत रोमांचक होगा। इस क्वालीफायर को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेंगी और उसका मुकाबला दबंग दिल्ली से होगा जो क्वालीफायर 1 जीतकर पहले से ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। PKL सीजन 12 का फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

पुनेरी पलटन –

Pro kabaddi league में पुनेरी पलटन ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं वह इस सीजन को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म किया हैं। पुनेरी पलटन ने अपना पिछला मुकाबला क्वालीफायर 1 में दबंग दिल्ली से हार झेलनी पड़ी थी। यह मुकाबला टाई हुआ था फिर टाई ब्रेकर में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की कप्तानी असलम इनामदार कर रहे हैं जो टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टीम के रेडर पंकज मोहिते और आदित्य शिंदे ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं। वही डिफेंस में गौरव खत्री , अभिनेश नादराजन और विशाल भरद्वाज की तिगड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। इस टीम का डिफेंस किसी भी टीम के रेडर को धराशाई कर सकता हैं।

  1. असलम इनामदार (कप्तान)
  2. पंकज मोहिते
  3. आदित्य शिंदे
  4. विशाल भरद्वाज
  5. गौरव खत्री
  6. अभिनेश नादराजन
  7. गुरदीप

तेलुगु टाइटंस –

Pro kabaddi league में तेलुगु टाइटंस की टीम ने क्वालीफायर में पहुंच कर सब को आश्चर्यचकित कर दिया हैं। यह टीम सीजन 4 के बाद पहली बार क्वालीफायर में पहुंची हैं। तेलुगु टाइटंस यदि इस मुकाबले को जीतेगी तो वह सीधा फाइनल में प्रवेश करेंगी और उसका मुकाबला दबंग दिल्ली से होगा। इस टीम की कप्तानी विजय मलिक कर रहे हैं। टीम रेडिंग में मजबूत हैं टीम के रेडर विजय मलिक और खास कर भरत हुड्डा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वही डिफेंस में अजीत पवार , शुभम शिंदे और अंकित अच्छे फॉर्म में हैं। तेलुगु टाइटंस अपना पिछला मुकाबला एलिमिनेटर 3 में पटना पैरेंट्स को एक शानदार मुकाबले में हराकर पहुंची हैं।

  1. विजय मलिक (कप्तान)
  2. भरत हुड्डा
  3. आदित्य शिंदे
  4. शुभम शिंदे
  5. अजीत पवार
  6. अंकित
  7. चेतन साहू

Leave a Comment