Pro kabaddi league में आज होगे रोमांचक मुकाबले , पहले मुकाबले में बंगलुरु बुल्स – जयपुर पिंक पैंथर्स और दूसरा और भी रोमांचक जाने एक क्लिक में

Pro kabaddi league में टीमें जैसे जैसे प्लेऑफ के लिए आगे बढ़ रही हैं वैसे ही Pro kabaddi league का रोमांच भी बढ़ता जा रहा हैं। आज यानी 11 अक्टूबर को PKL में 2 रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं। आज के दिन का पहला मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास बनाम पुनेरी पलटन के बीच खेला जाना हैं। आज से इस लीग की शुरुआत दिल्ली लेग में होने जा रही हैं ये दोनों मुकाबले त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में खेले जाएंगे।

जयपुर पिंक पैंथर्स के सामने बंगलुरु बुल्स की चुनौती

Pro kabaddi league में आज के दिन का पहला मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाना हैं। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक खेले 12 मैच में 6 जीत दर्ज कर 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं वही दूसरी ओर बंगलुरु बुल्स ने अभी तक खेले 12 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवे नम्बर पर हैं।

पिछला मुकाबला हार कर आ रही हैं जयपुर पिंक पैंथर्स

Pro kabaddi league में जयपुर पिंक पैंथर्स अपना पिछला मुकाबला दबंग दिल्ली से हार कर आ रही हैं जिससे वह इस मुकाबले को जीतकर वापसी जरूर करना चाहेगी। जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रमुख रेडर नितिन कुमार अभी इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। टीम की कप्तानी रजा मीरबघेरी कर रहे हैं। टीम के प्रमुख रेडर अली सामादी और मीतू हैं। वही टीम के प्रमुख डिफेंडर साहिल सेतपाल और आर्यन कुमार हैं।

  1. रजा मीरबघेरी (कप्तान)
  2. अली समादी
  3. मीतू
  4. साहिल सेतपाल
  5. आर्यन कुमार
  6. विनय वीरेंदर

जीत कर आ रही हैं बंगलुरु बुल्स

बंगलुरु बुल्स ने अपना पिछला मुकाबला तमिल थलाइवास को हराया था वह चाहेगी की जीत की लय बरकरार रखा जाए। Pro kabaddi league में अभी तक इस टीम का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। टीम के प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजाईन ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं। सहयोगी रेडर आकाश शिंदे ने बखूबी साथ निभाया है। वही टीम के प्रमुख डिफेंडर दीपक शंकर और संजय दुल ने बेहतरीन टैकल पॉइंट निकाले हैं।

  1. योगेश दहिया (कप्तान)
  2. अलीरेजा मीरजाईन
  3. आकाश शिंदे
  4. दीपक शंकर
  5. संजय दुल
  6. गनेस बी
  7. सत्यापा मट्टी

तमिल थलाइवास vs पुनेरी पलटन के बीच रोमांचक होगा मुकाबला

Pro kabaddi league में दोनों टीमें सितारों से सजी हैं। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि पुनेरी पलटन की डिफेंस और तमिल थलाइवास के रेडर के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 13 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर हैं वही दूसरी ओर पुनेरी पलटन ने अभी तक खेले 13 मैच में 10 जीत के साथ 20 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं।

तमिल थलाइवास पिछला मुकाबला बड़े अन्तर से जीत कर आ रही हैं

Pro kabaddi league में तमिल थलाइवास ने पिछला मुकाबला पटना पैरेंट्स को बड़े मार्जिन से हराया था उस मुकाबले के जीत के हीरो कप्तान अर्जुन देशवाल थे वे इस मुकाबले में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। नरेंदर कंडोला की पिछले मुकाबले में वापसी हुई थी उसने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वही डिफेंस में आशीष और नितेश कुमार ने बेहतरीन पॉइंट निकाले हैं।

  1. अर्जुन देशवाल (कप्तान)
  2. नरेंदर कंडोला
  3. नितेश कुमार
  4. आशीष
  5. हिमांशु
  6. रोहित गोपाल लाल
  7. रौनक

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पुनेरी पलटन

Pro kabaddi league में पुनेरी पलटन ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया हैं। वह लीग की टॉप टीमों में से एक टीम है। टीम के रेडर आदित्य शिंदे और पंकज मोहिते ने भी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। टीम को कप्तान असलम इनामदार ने भी अच्छे तरीके से लीड किया हैं। वही टीम के डिफेंडर विशाल भरद्वाज और गौरव खत्री भी बेहतरीन टैकल पॉइंट निकाले हैं।

  1. असलम इनामदार (कप्तान)
  2. पंकज मोहिते
  3. आदित्य शिंदे
  4. विशाल भरद्वाज
  5. गौरव खत्री
  6. गुरदीप
  7. अभिनेश

Leave a Comment