Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग (PKL ) में छठवां सप्ताह चल रहा हैं। जिसमें आज के दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं। जिसका पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा बनाम पटना पैरेंट्स के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने हैं। प्रो कबड्डी लीग जैसे जैसे आगे बढ़ रही हैं तो उसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा हैं।
पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि जब ये दोनों टीमें पिछले मुकाबले में भिड़ी थी तो उसमें दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 1 पॉइंट से हराया था जिससे आज जयपुर पिंक पैंथर्स इस मुकाबले को जीतकर दबंग दिल्ली से बदला लेना चाहेगी।
जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक खेले 11 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर दबंग दिल्ली ने अभी तक खेले 10 मैच में 9 जीत के साथ 18 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।
जयपुर पिंक पैंथर्स –
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया हैं। टीम की कप्तानी अब रेजा मिर्बागेरी कर रहे हैं। टीम के प्रमुख रेडर नितिन धनखड़ चोटिल चल रहे हैं। टीम के प्रमुख रेडर के रूप में अभी अली समादी खेल रहे हैं। जो पिछले मुकाबले में 22 पॉइंट लिए थे। टीम के डिफेंडर रेजा मिर्बागेरी और आशीष बम्बल हैं।
- रेजा मिर्बागेरी (कप्तान)
- अली समादी
- आशीष बम्बल
- आर्यन कुमार
- मीतू
- साहिल सेतपाल
- उदय कुमार
दबंग दिल्ली –
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक सबसे बेहतर प्रदर्शन किया हैं। दबंग दिल्ली की कप्तानी आशु मलिक कर रहे हैं जो टीम के टॉप रेडर भी हैं। टीम के प्रमुख डिफेंडर फजल अत्राचली , सुरजीत सिंह और सौरभ नांदल हैं। इन तीनों की तिगड़ी दबंग दिल्ली को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाती हैं। सहयोगी रेडर के रूप में नीरज नरवाल और अजिंक्य पवार भी अच्छी भूमिका अदा कर रहे हैं।
- आशु मलिक (कप्तान)
- नीरज नरवाल
- अजिंक्य पवार
- फजल अत्राचली
- सुरजीत सिंह
- सौरभ नांदल
- मोहित देशवाल
दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा vs पटना पैरेंट्स
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा बनाम पटना पैरेंट्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। यूपी योद्धा ने अभी तक खेले 11 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर पटना पैरेंट्स ने अभी तक खेले 9 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे अंतिम स्थान पर हैं।
यूपी योद्धा –
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। टीम संतुलित नजर आ रही हैं लेकिन टीम मैच हार जा रही हैं। टीम के टॉप रेडर गगन गौड़ा और भवानी राजपूत दोनों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया हैं और दोनों 100 रेड पॉइंट पूरा कर चुके हैं। टीम की कप्तानी सुमित सागवान कर रहे हैं।
- सुमित सागवान (कप्तान)
- आशु सिंह
- महेंदर सिंह
- गुमान सिंह
- गगन गौड़ा
- भवानी राजपूत
- हितेश
पटना पैरेंट्स –
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में यदि सबसे घटिया प्रदर्शन किया है वे टीम पटना पैरेंट्स हैं। टीम के रेडर में सिर्फ अयान लोहचाब ही अभी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। PKL के बेहतरीन रेडर महिंदर सिंह ने टीम को और अपने फैंस को निराश किया हैं। टीम के डिफेंडर अंकित जागलान और साहिल पाटिल हैं।
- अंकित जागलान (कप्तान)
- अयान लोहचाब
- महिंदर सिंह
- साहिल पाटिल
- सुधाकर
- दीपक राठी
- बालाजी