today pkl match: प्रो कबड्डी लीग का पहला सप्ताह समाप्त हो चुका है और दूसरे सप्ताह का पांचवा दिन हैं। जिसमे आज का पहला मुकाबला यू मुंबा बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पलटन के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले रोमांचक होगे क्योंकि चारों टीमें बेहतरीन फॉर्म में हैं।
पहला मुकाबला यू मुंबा vs तेलुगु टाइटंस

today pkl match : आज के दिन का पहला मुकाबला यू मुंबा बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि यू मुंबा के 4 मैच में 6 पॉइंट हैं वही दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस ने 4 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट हैं। दोनों ही टीम चाहेगी कि यह मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति में और सुधार किया जाए। इस मुकाबले में यू मुंबा की डिफेंस और तेलुगु टाइटंस के रेडर के साथ सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
यू मुंबा –
today pkl match : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक यू मुंबा ने अच्छा खेल दिखाया है 4 मैच में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट हैं। पॉइंट्स टेबल में दूसरे नम्बर पर है। यू मुंबा की कप्तानी सुनील कुमार कर रहे हैं। इस टीम के पास अजीत चावन के रूप में एक शानदार रेडर है जो अभी तक यू मुंबा के लिए टॉप रेडर है। अजीत के सहयोगी रेडर अनिल मोहन सिंह को भी अच्छा खेलना होगा।
यू मुंबा के पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन डिफेंडर सुनील कुमार , परवेश भैंसवाल , रिंकू शर्मा और लोकेश घोसलिया हैं। जो किसी भी टीम के रेडर को रोकने की क्षमता रखते हैं और अपने दम पर मैच जीता सकते हैं।
यू मुंबा का स्क्वॉड –
- सुनील कुमार (कप्तान)
- परवेश भैंसवाल
- रिंकू शर्मा
- लोकेश घोसलिया
- अजीत चावन
- अनिल मोहन सिंह
- सतीश कनन सूर्यन
तेलुगु टाइटंस –
today pkl match : तेलुगु टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग के शुरुआती 2 मुकाबले हार कर शुरुआत की थी लेकिन अगले दोनों मुकाबले जीतकर शानदार लय प्राप्त कर ली है। अभी तक खेले गए 4 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट हैं। तेलुगु टाइटंस टीम की कमान विजय मलिक के कंधों में हैं जो इस टीम के लीड रेडर भी हैं। तेलुगु टाइटंस की टीम में रेडर कप्तान विजय मलिक , भरत और चेतन साहू के रूप में बेहतरीन रेडर हैं। टीम के पास अवि दोहन , अंकित और शुभम शिंदे के रूप में अच्छे डिफेंडर हैं।
तेलुगु टाइटंस का स्क्वॉड –
- विजय मलिक (कप्तान)
- भरत
- चेतन साहू
- शुभम शिंदे
- अवि दोहन
- अंकित
- अजीत पवार
दुसरा मुकाबला यूपी योद्धा vs पुनेरी पलटन

today pkl match : आज के दिन का दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा बनाम पुनेरी पलटन के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम इस सीजन में मजबूत मानी जा रही है। पुनेरी पलटन इस सीजन में 5 मैच में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं वही दूसरी ओर यूपी योद्धा 3 मैच में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवे नम्बर में हैं।
यूपी योद्धा –
today pkl match : यूपी योद्धा इस सीजन की प्रबल दावेदार मानी जा रही है क्योंकि टीम संतुलित है। यूपी योद्धा की कप्तानी सुमित सागवान कर रहे है और वही टीम के प्रमुख रेडर गुमान सिंह हैं। टीम के सहयोगी रेडर भवानी राजपूत और गगन गौड़ा है जो इस टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
यूपी योद्धा का स्क्वॉड –
- सुमित सागवान (कप्तान)
- भवानी राजपूत
- गुमान सिंह
- गगन गौड़ा
- शिवम चौधरी
- हितेश
- आशु सिंह
पुनेरी पलटन –
today pkl match : पुनेरी पलटन भी मजबूत टीम में से एक है। इस टीम की कप्तानी असलम इनामदार कर रहे है जो टीम के प्रमुख रेडर हैं। इस टीम के अन्य सहयोगी रेडर पंकज मोहिते और सचिन तवंर हैं। टीम के पास डिफेंस की जिम्मेदारी राकेश राजेश और गुरदीप के ऊपर हैं।
पुनेरी पलटन का स्क्वॉड –
- असलम इनामदार (कप्तान)
- पंकज मोहिते
- सचिन तवंर
- राकेश राजेश
- गुरदीप
- अभिषेक गंग
- गौरव खत्री