Today PKL match: जाने कौन किस पर भारी, एक क्लिक में

Today PKL match : प्रो कबड्डी लीग (PKL) की धमाल मच चुकी हैं सभी टीमें अपना आगाज कर चुकी हैं। आज सुपर संडे में दो मुकाबले खेले जाना है। पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच रात 8 बजे से होगा और दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों मुकाबले राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में होगे।

पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगु टाइटंस

Today PKL match

Today PKL match: आज के दिन का पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि बंगाल वॉरियर्स अपना पहला मुकाबला तो हरियाणा स्टीलर्स से जीता था लेकिन दूसरे मुकाबले में पुनेरी पलटन से उसे हार झेलनी पड़ी थी वहीं दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस ने अपने शुरुआती 2 मुकाबले हारकर फिर तीसरे मुकाबले में उसने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराकर आ रही हैं। दोनों टीमें चाहेगी इस मुकाबले को जीतकर अंकतालिका में फेर बदल करना चाहेगी।

बंगाल वॉरियर्स

Today PKL match: बंगाल वॉरियर्स अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही हैं। वे इस मुकाबले को जीतना चाहेगी। बंगाल वॉरियर्स के स्टार रेडर देवांक दलाल ने दोनों मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है पहले मुकाबले में 21 पॉइंट लेकर हरियाणा स्टीलर्स को एकतरफा मात दी थी फिर दूसरे मुकाबले में भी 17 पॉइंट लिए थे लेकिन अपनी टीम को जीत नही दिला पाए। इस मैच में भी सभी की निगाहें देवांक दलाल के ऊपर होगी। देवांक दलाल के सहयोगी रेडर मनप्रीत भी अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

बंगाल वॉरियर्स की स्क्वॉड –

देवांक दलाल (कप्तान) , मनप्रीत , आशीष मलिक , मयूर कदम , पुनीत कुमार , मंजीत चौधरी , अंकित , प्रतीक

तेलुगु टाइटंस

Today PKL match: तेलुगु टाइटंस की कमान विजय मलिक के कंधों में है। शुरुआती 2 मुकाबले जरूर हार गई लेकिन अगला मुकाबला जीतकर बता दिया कि हमारी टीम भी किसी से कम नहीं हैं। तेलुगु टाइटंस की ओर से विजय मलिक अकेले एक निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बाकी बचे रेडर को बेहतरीन खेल दिखाना होगा यदि तेलुगु टाइटंस को मैच जितवाना है भरत हुड्डा को भी अच्छा खेलना होगा। चेतन साहू और अजीत पवार भी अच्छे रेडर हैं इस मैच में हम सभी की निगाहें रहेगी। टीम में शुभम शिंदे अकेले टैकल में पॉइंट निकाल रहे हैं।

तेलुगु टाइटंस का स्क्वॉड –

विजय मलिक (कप्तान) , चेतन साहू , भरत , शुभम शिंदे , अजीत पवार , अंकित , अवि दोहन , सागर रावल , जय भगवान

दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली vs जयपुर पिंक पैंथर्स

Today PKL match

Today PKL match: आज का दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। वही जयपुर पिंक पैंथर्स अपना पहला मुकाबला जीतकर pkl में अच्छी शुरुआत करी थी लेकिन उसे अगले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने पटखनी दे दी। पॉइंट्स टेबल में जयपुर पिंक पैंथर्स 2 मैच में 2 अंक के साथ सातवें नंबर में हैं।

दबंग दिल्ली

Today PKL match: दबंग दिल्ली अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर प्रो कबड्डी लीग में बढ़िया शुरुआत की हैं। दबंग दिल्ली के पास स्टार रेडर आशू मलिक हैं जो दबंग दिल्ली को दोनों मुकाबले में जिताने में अहम भूमिका निभाई है मलिक ने अभी तक के 2 मैच में 25 पॉइंट लिए हैं। आशीष नरवाल सहयोगी रेडर है। दबंग दिल्ली के पास डिफेंडर सौरभ नांदल, फजल अत्राचली और सुरजीत सिंह के रूप में अंतरास्ट्रीय डिफेंस हैं जो किसी भी टीम के रेडर को रोकने की क्षमता रखते हैं।

दबंग दिल्ली का स्क्वॉड –

आशू मलिक (कप्तान) , आशीष नरवाल , सौरभ नांदल , फजल अत्राचली , सुरजीत सिंह , नीरज नरवाल , अनुराग कुमार , संदीप देशवाल

जयपुर पिंक पैंथर्स

Today PKL match : जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपना पहला मुकाबला जीत कर शुरुआत की l लेकिन अगला ही मैच हार गई वे 2 मैच में 1 जीत 1 हार के साथ 2 अंक हैं। टीम के पास नितिन कुमार के रूप में स्टार रेडर है जो 2 मैच में 26 पॉइंट लिए है। टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे टीम को जीत दिला सके।

जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वॉड –

नितिन रावल (कप्तान) , नितिन कुमार , रिजा मीरबघेरी , साहिल सेतपाल , अली सामादि , मीतू , दीपांशु खत्री , रोनक सिंह , आर्यन कुमार

Leave a Comment